Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण कर प्रदाय करने हेतु दर निर्धारण के लिए...

फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण कर प्रदाय करने हेतु दर निर्धारण के लिए निविदा 11 अक्टूबर तक आमंत्रित

57

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 सितंबर 2022 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से फोटोयुक्त मतदाता सूचियां मुद्रण कर प्रदाय करने हेतु दर निर्धारण के संबंध में संबंधित मुद्रकों-फर्मों से मोहरबंद निविदाएं 11 अक्टूबर अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गई है।

निविदा प्रपत्र, शर्तें एवं उसके संबंध में विस्तृत विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 200 रूपए (मांग संख्या 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं ख निर्वाचन फीस एवं प्राप्तियां) चालान के माध्यम से या नगद जमा कर 28 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक है। प्राप्त निविदायें 11 अक्टूबर को ही शाम 4 बजे खोली जाएगी।