Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही पत्नी का अवैध सबंध के शक में रोज मारपीट करता था पति...

पत्नी का अवैध सबंध के शक में रोज मारपीट करता था पति : गुस्साये पत्नी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम…पढ़े पूरी खबर

548

पत्नी का गैर मर्द से अफेयर का शक करता था पति : रोज विवाद कर पत्नी को करता था प्रताड़ित : गुस्साये पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट….

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जिले में पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद पत्नी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस से कहा कि मैंने अपने पति को मार डाला है। वह तुम्हारा किसी और से अफेयर है कहकर प्रताड़ित करता था। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले पति का नाम घोरेलाल पुरी (56) है। वहीं मर्डर करने वाली पत्नी का नाम वेदकुंवर पुरी (55) है, जो बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की निवासी है। अफेयर के शक में हमेशा विवाद होता था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 17 फरवरी यानी सोमवार को दोनों पति-पत्नी अपने पड़ोसी धनीराम के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के बाद पति घोरेलाल ने कहा कि धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ तुम्हारा अफेयर है, जिससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

विवाद के बाद जब घोरेलाल दोपहर में कमरे में सोने चला गया। अफेयर के शक में विवाद को लेकर पत्नी गुस्से में थी। पति कमरे में सो रहा था, तभी पत्नी घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर पति के पास पहुंची। पति के गले पर 2 बार मारा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पूरा बिस्तर खून से सन गया।

पत्नी बोली-मैंने अपने पति को मार दिया

एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि पति अपनी पत्नी को दूसरों से बात करने पर टोका-टाकी करता था। चरित्र पर शक करता था। पत्नी से लड़ाई करता था। इससे गुस्से में आकर पत्नी ने हत्या की है। पत्नी ने थाने में खुद आकर कहा कि मैंने अपने पति को मार दिया है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि पत्नी को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।