Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ राजेश मूणत जान के भी अंजान बन रहे है या उनमें उम्र...

राजेश मूणत जान के भी अंजान बन रहे है या उनमें उम्र का असर होरहा है-डॉ.विकास पाठक

165

रायपुर/14 सितंबर 2022 बीजेपी ने 15 साल इस छतीसगढ़ में राज किया और इन 15 सालों में छतीसगढ़ को क्राइम का राज्य बना दिया गया था।लूट डकैती बीजेपी के राज में चोर ओर बदमाशो के लिए आसान हो चुके थे।शहर जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता ओर पश्चिम विधानसभा के प्रवक्ता डॉ. विकास पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने पोस्ट किया कि काँग्रेस के राज में चाकू बाजी आम होगई है।में राजेश मूणत से कहना चाहता हु की आज उनके पास कोई मुद्दा नही है कोई विकल्प नही जिन्हें खुद बोलने का लिहाज नही है वो ऐसी बाते कर रहे है।काँग्रेस को बदनाम करने के लिए अन-गरल अलाप कर रहे है।मूणत को जानकारी होनी चाहिए कि जिस चाकू बाजी की वो बात कर रहे है ये चाकू बाजी बीजेपी के नेताओ के बेटे द्वारा ही कि गई है।बीजेपी के पूर्व पार्षद के बेटे द्वारा बीजेपी का डर दिखाते हुए चाकू लहराया गया। जिसे पुलिस ने बड़े ही निडरतापूर्वक इन बदमाशो को पकड़ा है।राजेश मूणत जान के अनजान बन रहे है या उन पर अब उम्र का असर हो रहा है।