DEO के कड़े रुख का असर : स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक को वापस किए ₹29,330 रु…

66

DEO के कड़े रुख का असर : स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक को वापस किए ₹29,330 रु…

 

कोरबा-कटघोरा।।


कटघोरा स्थित ‘त्रिलोकी पब्लिक स्कूल’ में बच्चे की टीसी (TC) मांगने पर एडवांस फीस दबाने का मामला अब सुलझ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कोरबा के कड़े रुख और हस्ताक्षेप के बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन को अभिभावक के ₹29,330 लौटाने पड़े हैं।

क्या था पूरा मामला?

​कटघोरा के वार्ड नंबर 4 निवासी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने अपने बेटे हर्षित अग्रवाल का दाखिला कक्षा 3वीं में त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में कराया था। उन्होंने स्कूल और ट्रांसपोर्ट की पूरे साल की एडवांस फीस के रूप में कुल ₹41,900 जमा किए थे।

​पढ़ाई का स्तर ठीक न होने के कारण जब पालक ने 30 जून को बच्चे का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) मांगा और 31 जुलाई के बाद की बची हुई एडवांस फीस वापस मांगी, तो स्कूल प्रबंधन ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा पालक ने स्कूल पर एक ही चुनिंदा दुकान से महंगी किताबों के पूरे सेट खरीदने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।

DEO की एंट्री से बैकफुट पर आया स्कूल प्रबंधन

​परेशान अभिभावक ने 31 जुलाई को सीधे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कोरबा का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए DEO कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई की और स्कूल प्राचार्य को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए कि:

​“छात्र जितने समय स्कूल में पढ़ा है, केवल उतने समय की फीस काटकर बाकी की पूरी राशि नियम अनुसार तत्काल अभिभावक को लौटाई जाए।”

​DEO के सख्त आदेश के बाद 01 अगस्त को स्कूल प्रबंधन ने रिफंड की प्रक्रिया पूरी की।