कोरबा// बुधवारी बाजार में करोडों की लागत से विकास कार्यो की गाथा : सामान्य मालवाहक के भार से टूटा मुख्यद्वार का स्लैब : भ्रष्टाचार में लीपापोती या होगी गुणवत्ता की जांच….?

72

बुधवारी बाजार में करोडों की लागत से विकास कार्यो की गाथा : सामान्य मालवाहक के भार से टूटा मुख्यद्वार का स्लैब : भ्रष्टाचार में लीपापोती या होगी गुणवत्ता की जांच….?

 




कोरबा।।

नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे बुधवारी बाजार में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार सुबह मुख्य प्रवेश द्वार के सामने नाली के ऊपर बना कंक्रीट स्लैब उस समय टूट गया जब एक मालवाहक वाहन सामान उतारने पहुंचा। स्लैब धंसने से वाहन फंस गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि सामान्य मालवाहक वाहन का भार भी स्लैब नहीं झेल पाया, तो करोड़ों रुपये से कराए जा रहे विकास कार्यों की मजबूती पर गंभीर संदेह होना स्वाभाविक है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।