Thursday, September 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा खेत मे काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली : 3 लोगो की मौत...

खेत मे काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली : 3 लोगो की मौत से छुरी में शोक की लहर…

188

खेत मे काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली : 3 लोगो की मौत से छुरी में शोक की लहर…

 

कटघोरा-छुरी।।

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी स्थित सलोरा के बकरा बाजार में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। निकट ही खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहे तीन ग्रामीण गाज की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण दोपहर के वक्त धान रोपाई के कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली खेत की मेड़ पर आ गिरी। इसकी चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस हो गए, जबकि अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान बहोरन पाटले, लक्ष्मी चंद पाटले तथा श्याम साहू, तीनों निवासी छुरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।