BJP पार्षद दिलीप पर एफआईआर दर्ज : पत्नी के शिकायत पर मामला दर्ज…
कोरबा।।

पत्नी की रिपोर्ट पर पार्षद पति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
प्रार्थिया सुष्मिता दाश पति दिलीप कुमार दाश उम्र 25 वर्ष निवासी मुडापार कोरबा की रहने वाली है। उसका प्रकरण SDM कोर्ट में लगा हुआ है। 02 जुलाई को दोपहर 12 बजे जब पीड़िता SDM कार्यलय के सामने बाहर निकली तो दिलीप कुमार दाश के द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया। तहसील परिसर में खुलेआम धमकी देते हुए प्रार्थिया के गाड़ी के पास आकर गाली-गलौच कर रहा था। उस समय प्रार्थिया की मॉं बलिका यादव और भाई परदेशी तथा राम साहू उपस्थित थे। आरोप के अनुसार दिलीप उन लोगों को धमकी दे रहा था कि मैं कुसमुण्डा का पार्षद हूं, तुम लोगों को जान से मार दूँगा। पीड़िता का कहना है कि यदि मेरे साथ कोई घटना घटित होती है तो उसका जवाबदार दिलीप कुमार दाश होगा। सुष्मिता दाश की रिपोर्ट पर दिलीप कुमार दाश के विरुद्ध धारा 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। दिलीप दाश ने आरोप को झूठा व निराधार व फंसाने वाला बताया है।




