ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से की भेंट : रोजगार दिलाने सबंधित सौपा ज्ञापन
कोरबा।।
आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को समस्त SECL ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद महोदया श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी, कोरबा (छत्तीसगढ़) एवं श्रीमान हरीश परसाई PCC महासचिव जी से सौजन्य भेंट कर SECL के प्रशिक्षित ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।
माननीय सांसद महोदया श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि वे इस महत्वपूर्ण विषय को लोकसभा एवं संसद में उठाएँगी तथा SECL प्रबंधन एवं कोयला मंत्रालय से चर्चा कर वर्ष 2022-23 की त्रिपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय को शीघ्र लागू कराने का हर संभव प्रयास करेंगी, ताकि SECL से प्रशिक्षित ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कमलेश कुमार धीवर, कृष्ण कुमार यादव, उमाशंकर, नरेश गुप्ता एवं संदीप रात्रे उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में SECL से प्रशिक्षित ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी।
“हमारा एक ही संकल्प — SECL से प्रशिक्षित प्रत्येक ITI अप्रेंटिस को सम्मानजनक रोजगार मिले।”
भवदीय
समस्त SECL ITI अप्रेंटिस अभ्यर्थी
कोरबा (छत्तीसगढ़)




