Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दो साल की बच्ची के सामने मां ने लगाई फांसी...

कोरबा// दो साल की बच्ची के सामने मां ने लगाई फांसी : पति गया था दोस्त की सगाई में : लौटा तो फांसी में झूल रही थी पत्नी… पढ़े पूरी खबर

239

-: दो साल की बच्ची के सामने मां ने लगाई फांसी : पति गया था दोस्त की सगाई में : लौटा तो फांसी में झूल रही थी पत्नी…

कोरबा।।

कोरबा जिले के चिचोली गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे से लटकती हुई मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार बिंझवार अपनी पत्नी परमेश्वरी बिंझवार (25) और 2 साल की बच्ची के साथ चिचोली गांव में किराए के मकान में रहता है। पवन मूल रूप से बलौदाबाजार का रहने वाला है और कोरबा में रहकर काम करता है।

घटना के वक्त पति गया था दोस्त की सगाई में

पवन ने बताया कि रविवार सुबह वो अपने दोस्त के सगाई में सक्ती गया हुआ था। जब देर शाम वो वहां से घर वापस आया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद सबने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पत्नी की लाश किचन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं 2 साल की बच्ची घर में खाट पर खेल रही थी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मृतका के पति और परिजनों का बयान दर्ज किया है।

आत्महत्या की वजह साफ नहीं

पवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से बाहर कमाने के लिए जाने की जिद कर रही थी, लेकिन 2 साल की बच्ची की देखभाल के चलते उसने ऐसा करने से मना किया। उसे लगता है कि इसी से नाराज होकर पत्नी ने ये कदम उठाया होगा। हालांकि आत्महत्या की वजह यही है, ये साफ नहीं कहा जा सकता। वहीं उरगा थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।