Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अवैध कनेक्शनों पर सख्त हुआ बिजली विभाग : बिजली चोरी करने...

कोरबा// अवैध कनेक्शनों पर सख्त हुआ बिजली विभाग : बिजली चोरी करने वालो पर होगी कार्रवाई…

188

अवैध कनेक्शनों पर सख्त हुआ बिजली विभाग : बिजली चोरी करने वालो पर होगी कार्रवाई…

कोरबा।।

चोरी की बिजली से रोशन हो रही बुधवारी बाजार क्षेत्र की दुकानों पर अब किसी भी कारण से मेहरबानी नहीं हो सकेगी। बिजली वितरण कंपनी ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करने का ऐलान किया है।

कोरबा के बुधवारी बाजार क्षेत्र में लगने वाली अनेक दुकानों में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा है। लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां यहां पर चल रही हैं। कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई थी। मीडिया में यह बात सामने आई। सीएसईबी के अधीक्षण अभियंता को इस संबंध में अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने 2 दिन के भीतर यहां पर डिस्कनेक्शन के साथ अगली कार्रवाई करने की बात कही।


इससे पहले भी कई क्षेत्रों में वितरण कंपनी के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ अवैध बिजली के मामलों में डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की गई है इसके अलावा लोगों से जमकर पेनल्टी वसूल की गई है।