कोरबा// एसईसीएल में पदस्थ चिकित्सक का मरीज से दुर्व्यवहार : हताश मरीज ने कलेक्टर से की शिकायत : महीने बीत गए पर अब तक कोई कार्रवाई नही….पढ़े पूरी खबर

152

एसईसीएल में पदस्थ चिकित्सक का मरीज से दुर्व्यवहार : हताश मरीज ने कलेक्टर से की शिकायत : महीने बीत गए पर अब तक कोई कार्रवाई नही….कार्रवाई के नाम पर लीपापोती…

कोरबा।।

एसईसीएल में पदस्थ चिकित्सक और नर्स के खिलाफ शिकायत

कोरबा जिले के एक अस्पताल में लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है जिस तरह से मरीज का इलाज और दवाइयां दी गई उससे जानलेवा साबित हो सकता था। जिस पर कलेक्टर से शिकायत हुई,लेकिन विभागीय अधिकारियों ने जांच में लीपापोती की गई जा रही ।

इस गम्भीर मसमले की आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि कलेक्टर को किए शिकायत महीने का समय बीत गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे साफ है जाहिर है कि कार्रवाई के नाम पर लीपापोती की जा रही है।

शिकायत कर्ता कोलकर्मी विकास कुमार ढेलवाडीह निवासी ने एसईसीएल बांकीमोंगरा विभागीय अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक आशीष सिन्हा व नर्स के खिलाफ कलेक्टर व एसईसीएल महाप्रबंधक से 13 मार्च को शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था।

शिकायत पत्र में उल्लेख है कि एसईसीएल के बांकीमोंगरा के विभागीय अस्पताल में कोल कर्मी विकास कुमार उपचार के लिए पहुंचा था। इस दौरान चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे बीपी की दवाईयां दी थी। जिससे उपयोग में लाने के बाद दवाईयां विकास कुमार को बेचैनी और हताश होने जैसे लक्षण आने लगे। वह दोबारा ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, तब अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक व नर्स के द्वारा उसके खिलाफ अभद्रता गाली- गलौच किया गया।