Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ निलंबित:- छत्तीसगढ़ शासन की योजना….गौठान के कार्य मे लापरवाही बरतने पर निलंबन...

निलंबित:- छत्तीसगढ़ शासन की योजना….गौठान के कार्य मे लापरवाही बरतने पर निलंबन की गाज…दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलबिंत

124

मुंगेली :- गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के चलते दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

लेकिन उनके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान निर्माण कार्य में दायित्व का निर्वहन नहीं करने, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशीप योजना में रूचि नहीं लेने के कारण दोनों सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।


निलंबन अवधि में अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।