Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कटघोरा:हरि कृष्णा हॉस्पिटल में, अब आयुष्मान योजना के तहत,करवा सकेंगें इलाज, ग्रामीण...

कटघोरा:हरि कृष्णा हॉस्पिटल में, अब आयुष्मान योजना के तहत,करवा सकेंगें इलाज, ग्रामीण अंचल के गरीबो को मिल सकेगा बेहतर ईलाज

230


कटघोरा:- पैसे की कमी के कारण इलाज के अभाव में अब लोगों की जान नहीं जाएगी। अधिक लोग अब बिना किसी परेशानी के कोरबा जिले के कटघोरा में संचालित हरि कृष्णा हॉस्पिटल नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा सकेंगे। योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग लें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।

यह सुविधा लोगों को पिछले कुछ दिनाें से मिलनी शुरू हो गई है। लोगों को मजबूरी में सरकारी हॉस्पिटल में उपचार कराना पड़ रहा था। प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना चालू होने से लोगों को लाभ मिलने लगेगा। इस योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को सुविधा देने के लिए विशेष रूप से प्रारम्भ की जा रही है।