छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना : उपभोक्ता के बकाया बिजली बिल को एमडी की पत्नी ने भुगतान कर दिया संवेदना का परिचय : भुगतान से उपभोक्ता का बिजली बिल हुआ शून्य …

115

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना :

उपभोक्ता के बकाया बिजली बिल को एमडी की पत्नी ने भुगतान कर दिया संवेदना का परिचय : भुगतान से उपभोक्ता का बिजली बिल हुआ शून्य …


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना

(एमबीबीएस) का लाभउपभोक्ताओं को देने के लिए हर वितरण केंद्र स्तर पर शिविर का आयोजन कर रही है। इसी के तहत एक शिविर में वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर एवं उनकी पत्नी मंजुला सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थीं। श्रीमती सिंह ने संवेदना का परिचय देते हुए बिल की राशि का स्वयं भुगतान कर सहायता की। पाली सब-डिवीजन में आयोजित विशेष शिविर में ग्राम केराझरिया निवासी जगत प्रसाद की पुत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण छूट का लाभ लेने के लिए राशि नहीं होने की बात कही, जिस पर श्रीमती सिंह ने 8,022 रुपए की शेष राशि स्वयं जमा कर दी। इस सहयोग से संबंधित उपभोक्ता का बिजली बिल पूर्णतः शून्य हो गया। यह पहल न केवल शासन की जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाने का उदाहरण है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है। एमडी श्री कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के समय आर्थिक परेशानी व अन्य कारणों से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले गरीब व मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना आरंभ की गई है, जिसमें निम्नदाब घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि एवं अधिभार में छूट दी जा रही है। इसके तरह बकाया बिल जमा करने पर सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रहा है।