एमडी श्री कंवर की पहल : स्थायी बिजली से रौशन हुआ देवपहरी गौमुखी सेवा धाम आश्रम : स्थायी बिजली से विद्यार्थियों के खिले चेहरे : जयकारे के उदघोष से विद्यार्थियों ने किया स्वागत…

208

एमडी श्री कंवर की पहल : स्थायी बिजली से रौशन हुआ देवपहरी गौमुखी सेवा धाम आश्रम : स्थायी बिजली से विद्यार्थियों के खिले चेहरे : जयकारे के उदघोष से विद्यार्थियों ने किया स्वागत

 

कोरबा-छत्तीसगढ़।।

स्थायी बिजली पहुँची गौमुखी सेवाधाम देवपहरी में : आश्रम में संचालित एकलव्य विद्यायल के विद्यार्थियों ने जय श्री राम,जय विष्णु देव् साय, जय संविधान के जयघोष से किया स्वागत :

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के संचालक एवं प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर की पहल से स्थायी बिजली से जगमगाया गौमुखी सेवा धाम आश्रम ,विगत दिनों जिले के बीहड़ जंगली क्षेत्र में पंहुचे श्री कंवर ने लेमरू के विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर सोलर से संचालित हो रहे गांवों को स्थायी बिजली से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया था। इस कार्यो का असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

कोरबा जिला मुख्यालय से 6० कि.मी. दूर पर स्थित जनजाती बहुल 50 गाँव का सर्वागीण विकास हेतु कार्य कर रहा संस्था गौमुखी सेवाधाम देवपहरी आश्रम, गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालीत विद्यालय एकलव्य उच्च माध्यमीक विद्यालय में लगभग 307 विद्यार्थी अध्यायनरत है।

आश्रम परिसर में विद्युत वितरण विभाग के एमडी श्री कंवर जी का आगमन हुआ था आगमन के दौरान स्थायी बिजली की समस्या को संज्ञान में लेते हुये आला अधिकारियों को समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किये थे। आज अधिकारीयों द्वारा परिसर में स्थायी बिजली के लिए 100KV ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य आज दिनाँक 22/03/2026 को पूरा कराय गया। आश्रम परीसर में अब विधुत से जुड़ी सभी को समस्या पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। जिससे आश्रम में संचालित विद्यायल के  सभी विद्यार्थीयों ने सहरानीय कार्य हेतु जयकारे लगाकर आभार प्रकट किया।