Tuesday, October 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा गांधी व शास्त्री जयंती पर डी.ए.वी. जेंजरा में उत्साह का संचार: ‘रन...

गांधी व शास्त्री जयंती पर डी.ए.वी. जेंजरा में उत्साह का संचार: ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ में युवराज प्रथम, आदित्य द्वितीय; नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता से दिया सामाजिक संदेश

17

गांधी व शास्त्री जयंती पर डी.ए.वी. जेंजरा में उत्साह का संचार: ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ में युवराज प्रथम, आदित्य द्वितीय; नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता से दिया सामाजिक संदेश

 

​कोरबा-कटघोरा (जेंजरा)


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर भावपूर्ण माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

​इसके पश्चात ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों ने पूरे जज़्बे के साथ भाग लिया, जिसमें युवराज सिंह ने प्रथम, आदित्य दास महंत ने द्वितीय तथा पीयूष चंद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी। यह दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कटघोरा चौक तक निकाली गई, जहाँ हाथों में स्वच्छता और सामाजिक चेतना की तख्तियाँ लिए विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से आमजनों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था से संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।

​अभियान के अगले चरण में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर चौपाटी, बस स्टैंड, विद्यालय परिसर एवं खेल के मैदान में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते बच्चों ने समाज को स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया ल

​सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निस्वार्थ सेवा, समर्पण का जीवंत चित्रण किया। साथ ही, गांधी जी, शास्त्री जी और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रखर बुद्धिमत्ता का परिचय दिया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच से सुंदर संदेश उकेरे।

​विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा स्वच्छता व निस्वार्थ सेवा को अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जनसेवा में अपना सक्रिय योगदान देने का अटूट संकल्प लिया।