Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ खुदकुशी का रूप देने पत्नी को लटकाया फांसी पर…गला दबाकर पति ने...

खुदकुशी का रूप देने पत्नी को लटकाया फांसी पर…गला दबाकर पति ने की हत्या…ऐसे हुआ खुलासा…पढ़े पूरी ख़बर

377

जिले में एक पति द्वारा क्रूरता पूर्वक अपनी पत्नी को जान से मारने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का फांसी पर लटका दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद पत्नी की मौत की असली वजह सामने आई, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई।।

जानकारी के मुताबिक़ मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि राम नगर आटा चक्की के पास रहने वाले विजय साहू की पत्नी योगिता साहू (32वर्ष) की लाश 14 जनवरी 2024 की शाम 5.30 बजे फांसी पर लटकी हुई मिली थी। उसके पति ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे स्पर्श हॉस्पिटल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि योगिता के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं, साथ ही उसका गला घोंटा गया है, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। इससे साफ था कि उसकी हत्या कर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई है।

इसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि आरोपी विजय साहू अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।