Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कुचेना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक का शव बाइक के साथ...

कोरबा// कुचेना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक का शव बाइक के साथ मिलने पर फैली सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

244

कोरबा।।

कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एमडी कॉलोनी निवासी अमित कुमार चंद्र पिता गोटिया चंद्र 23 वर्ष का शव कुचेना क्षेत्र में बाइक के साथ मिलने पर सनसनी फैल गई ।

मिली जानकारी के अनुसार अमित रात भर से घर नहीं आया सुबह कुचेना से किसी ने एमडी कॉलोनी में सूचना दी की बाइक क्रमांक सीजी 12 Bk 1749 के साथ एक युवक काली जैकेट और नीली जींस में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है उसकी फोटो खींचकर भेजा गया इसके बाद अमित के पिता कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो अपने बेटे कि इस अवस्था को देखकर उनके होश उड़ गए।

फिलहाल घटना कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं मिली है ठंड की वजह से मृतक का शरीर अकड़ चुका है मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दे दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।