Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े हत्या : आरोपी की तलाश जारी…

कोरबा// शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े हत्या : आरोपी की तलाश जारी…

533

शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े हत्या : आरोपी की तलाश जारी…



कोरबा।।

कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब यहां चबूतरे पर सोए एक हमाल की लाठी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एम बी पटेल मातहत के साथ घटनास्थल पहुंचे और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना के संबंध में टी आई ने बताया कि आज सुबह मृतक और उसी के साथ रहने वाले एक हमाल दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के और खानाबदोश जिंदगी जीने वाले के द्वारा आपस में वाद विवाद और मारपीट किया गया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। दोपहर के वक्त राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सोया हुआ था कि एकाएक आरोपी ने वहां पहुंचकर किसी डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और चलता बना। आरोपी की तलाश की जा रही है।