Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// नशेड़ी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमीका पर चाकू से किया ताबड़तोड़...

कोरबा// नशेड़ी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमीका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला ….

336

नशेड़ी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमीका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला ….

कोरबा।।

कोरबा में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही,आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।

कोतवाली थानांतर्गत बीती रात सीतामणी ईलाके में फिर से इस तरह की घटना सामने आई,जहां एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी नाबालिग प्रेमिका को लहुलुहान कर दिया।

बताया जा रहा है,कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और किसी बात को लेकर युवक ने अपनी प्रेमिका की ये हालत कर दी। गंभीर हालत में उसे रानी धनराजकुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

आरोपी युवक का नाम निलेश दास उर्फ कालू है। परिजनों ने बताया,कि वह हर तरह का नशा करता है। शराब,गांजा सहित उसके द्वारा मेडिकल नशा किया जाता है,जिससे उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।