Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// एसईसीएल की बंद पड़ी इस खादान में मिला कोयले का भंडार...

कोरबा// एसईसीएल की बंद पड़ी इस खादान में मिला कोयले का भंडार : बन रही योजना : जल्द होगी शुरू…

298

एसईसीएल की बंद पड़ी इस खादान में मिला कोयले का भंडार : बन रही योजना : जल्द होगी शुरू…


कोरबा।।

एसईसीएल कोरबा की बंद सुराकछार खदान में 200 लाख टन का कोयला भंडार मिला है। यह खदान दो साल से बंद थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। खदान में अत्याधुनिक कंटीन्यूअर्स माइनर मशीन का उपयोग किया जाएगा।

खदान को एमडीओ मोड में संचालित किया जा सकता है, जिसमें निजी कंपनी उत्खनन कार्य करेगी। हालांकि, एसईसीएल खुद भी इस खदान को संचालित करने पर विचार कर रही है।

कोयला मंत्रालय ने देश भर की 20 बंद कोयला खदानों को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है, जिसमें एसईसीएल की चार खदानें शामिल हैं। बंद पड़ी रजगामार भूमिगत खदान में खनन चालू करने के लिए पहले ही एक निजी कंपनी से अनुबंध किया जा चुका है।

खदान को फिर से शुरू करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी, साथ ही राज्य के वन विभाग व पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।