Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//नक्सली हमला में 10 पुलिसकर्मी शहीद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा-...

कोरबा//नक्सली हमला में 10 पुलिसकर्मी शहीद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा- यह कायराना हरकत

137

कोरबा।।

दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने 50 किलो आईईडी ब्लास्ट कर पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया, जिससें 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गये और वाहन के चालक की भी मौत हो गई। नक्सलियों के इस वारदात को कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कायराना हरकत बताया और कहा कि प्रदेश की सरकार नक्सली उन्मुलन के लिए सख्ती से कार्रवाही कर रही है, जिससे नक्सलाइड खात्में की ओर है जिससे वे बौखला गये है।

यह वारदात नक्सली बौखलाहट का ही परिणाम है। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है और कहा है कि इनकी शहादत कभी जाया नही होगा। सभी शहीद जवान डिस्ट्रिक्ट रिवर्ज गार्ड (डीआरजी) के जवान थे। उक्त घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनपुर-समेली के बीच हुई जहा जवान क्षेत्र में सर्चिंग के लिए जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया।