Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// बाइक से जा रहे दो युवकों पर हाथी का हमला…गड्ढे में...

कोरबा// बाइक से जा रहे दो युवकों पर हाथी का हमला…गड्ढे में छिपकर बचाई जान…बाइक को किया तहस नहस… पढ़े पूरी खबर

247

कोरबा।।

कोरबा के जंगल में हाथी हमले की घटना सामने आई है। जहां एक हाथी ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है, किसी तरह दोनों युवकों ने गड्ढे में छिप कर अपनी जान बचाई तो वहीं दूसरी ओर हाथी ने मौके पर पड़ी उनकी बाइक को तोड़कर तहस-नहस कर दिया है।

मामला कोरबा वन मंडल की है। बताया जाता है कि दो युवक बीती रात को बाइक में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे कि इसी दौरान मदनपुर के समीप उनका सामना एक हाथी से हो गया। बीच सड़क हाथी को अचानक सामने देख दोनों युवक हड़बड़ा गए। हाथी ने उनपर हमला किया तो वे बाइक को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भागे। हाथी ने दोनों युवकों को दौड़ाया, लेकिन दोनों युवकों ने एक गड्ढे में छुप कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने वापस जाकर बीच सड़क पर पड़े उनकी बाइक पर अपना आवेश दिखाया और बाइक को ही तोड़ डाला। सुबह का उजाला होने पर दोनों युवकों ने इस घटना सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ज्ञात रहे कि जिले में हाथियों के उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है और कोरबा एवं कटघोरा वन मंडल में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।