Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// 11वी का छात्र नहर में बहा : तलाश जारी…..

कोरबा// 11वी का छात्र नहर में बहा : तलाश जारी…..

382

11वी का छात्र नहर में बहा : तलाश जारी…..


कोरबा।।

कोरबा के कोहड़िया वाटर फिल्टर के पास नहर में 5 दोस्त नहाने गए थे। नहाते समय एक छात्र तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। जहां जिला प्रशासन के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि बालको परसाभांठा निवासी 11वीं का छात्र अविनाश कुमार, आयुष कुमार, आदि, श्याम समेत पांच दोस्त गुरुवार की 11:00 बजे लगभग नहाने के लिए आए हुए थे। अविनाश अचानक गहरे पानी में चला गया।

दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते आगे बह गया। सीएसईबी चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन के गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया गया।

जहां तलाश शुरू की गई, लेकिन ज्यादा बहाव होने के कारण उन्हें भी सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो साइफन है, जहां उसके फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई है जहां नहर में पानी कम होने के बाद ही लापता अविनाश की मिलने की संभावना जताई जा रही है।

लापता अविनाश के पिता प्रेम बहादुर ने बताया कि वह बालकों में निजी कंपनी में काम करते हैं। फोन पर जानकारी मिली कि उनका बेटा नहर में बह गया है। अभी उसने पेपर दिलाया है, रिजल्ट का इंतजार था।