Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// 52 पार्षदों की आपत्ति : निर्मल का विज्ञापन टेंडर निरस्त…

कोरबा// 52 पार्षदों की आपत्ति : निर्मल का विज्ञापन टेंडर निरस्त…

285

52 पार्षदों की आपत्ति : निर्मल का विज्ञापन टेंडर निरस्त…

कोरबा।।

नगर पालिका निगम कोरबा की साधारण सभा के दौरान सार्वजनिक विज्ञापन से संबंधित निर्मल जैन के टेंडर आवेदन को निरस्त कर दिया गया। 52 पार्षद ने इस पर विरोध किया था। उनका कहना था कि राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन को अपने कार्यों के लिए विज्ञापन की आवश्यकता होती है। कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के संचालक द्वारा इस मामले में अनाप-शनाप रेट लिया जाता है और अभद्र व्यवहार किया जाता है।

इसलिए उसके द्वारा विज्ञापन टेंडर के लिए जो आवेदन किया गया है उसे रद्द किया जाना चाहिए। पार्षदों की आपत्ति को ध्यान में रखते हुए साधारण सभा ने संबंधित आवेदक को निरस्त करने की स्वीकृति दी। अनेक मौके पर कोरबा शहर के विभिन्न मार्गों पर विज्ञापन प्रदर्शित किए जाने को लेकर शिकायत होती रही है और ऐसे मामले प्रशासन तक पहुंचे हैं। इसलिए जब नगर निगम की साधारण सभा में यह विषय आया तो 52 पार्षद इसके खिलाफ उठ खड़े हुए। आख़िरकार उनकी बात मानी गई।