Sunday, October 25, 2026
Home देश असम : जोरहाट में तेंदुए के हमले में 13 घायल, तीन वन...

असम : जोरहाट में तेंदुए के हमले में 13 घायल, तीन वन कर्मचारी भी शामिल

58

असम : असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना जोरहाट जिले के तेओक के पास चेनिजन स्थित वर्षा वन अनुसंधान संस्थान के आसपास हुई। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।