Sunday, October 25, 2026
Home देश बृजभूषण मामला : MP-MLA कोर्ट में सुनवाई आज…पहलवानों को चार्जशीट की कॉपी...

बृजभूषण मामला : MP-MLA कोर्ट में सुनवाई आज…पहलवानों को चार्जशीट की कॉपी देने दिल्ली पुलिस को आदेश

154

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर 6 बालिग पहलवानों के यौन शोषण केस की मंगलवार को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसमें दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल 1500 पन्नों की चार्जशीट पर सुनवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।

आरोपियों में बृजभूषण के अलावा WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम भी है। चार्जशीट में पहलवानों के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान को अहम आधार माना गया है। बृजभूषण के खिलाफ करीब 7 गवाह मिले हैं।

वहीं यौन शोषण की कथित जगह पर उनकी मौजूदगी के भी सबूत मिले हैं। चार्जशीट की पहली सुनवाई पर कोर्ट ने इसे MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर किया था। इसके अलावा, सोमवार को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चार्जशीट की एक कॉपी शिकायतकर्ता पहलवानों को देने के आदेश दिए हैं।

योगेश्वर दत्त अपने सोशल मीडिया पर लाइव आए। इसमें उन्होंने कहा कि जो भी 3 दिन से सोशल मीडिया पर बातें हुई है, उससे कुश्ती को बहुत नुकसान पहुंचा है। हमारे सीनियर कोच, सीनियर खिलाड़ी, नवीन जयहिंद, सुंदर पहलवान सब ने पिछले दिनों की बातों को गलत ठहराया है। इससे कुश्ती बहुत डाउन जा रही है, बदनामी हो रही है। मेरे कोच रामफल, रणबीर ढाका, अनूप, रणबीर कुंडू कोच ने मुझे कॉल कर इस तरह का न करने के लिए रिक्वेस्ट की है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आप सभी बड़े मुझे रिक्वेस्ट न करें। मुझे आदेश दें।

मेरी वजह से कुश्ती की बदनामी होगी, तो मैं कोशिश करूंगा कि दोबारा ऐसा न हो। कुश्ती की वजह से ही मैं 4-5 करोड़ की कोठी में बैठा हूं। बड़ी गाड़ियों में घूमता हूं। मुझे कई लोगों ने कह दिया कि योगेश्वर तुम्हारी वजह से कुश्ती का मजाक बना रहा है। पर अब जो हो गया, वो मैं वापस नहीं कर सकता हूं। इसलिए मुझसे रिक्वेस्ट न करो। मुझे आदेश दो। मैं बात नहीं काटूंगा। कुश्ती ने यहां तक पहुंचाया है, मैं कुश्ती को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।

कुश्ती के सभी जानकारों को कहूंगा कि जो भी चीज होगी, तो मैं आगे नहीं करूंगा। मुझे ज्ञान होता तो मैं कानूनी सलाह ले लेता। किसी ने मेरे बारे में कुछ कहा है, तो मैं कानूनी लड़ाई लड़ लेता। लेकिन कुश्ती का मजाक बनवाने में मैं भी शामिल हो गया। अगर मैं, अपने किसी बड़े से भी बात कर लेता, तो क्या पता वे मुझे यहां लाइव आने से रोक लेते। शिव जी भगवान ने विष पिया था। हम भी ये ही सोच लेते कि ये अपमान का घूंट है, पी लेंगे। अब, आगे कभी कुश्ती की बात होगी, तो ही मैं बोलूंगा।

इसके अलावा मैं किसी पर पसर्नल बात नहीं करूंगा। एक अपील है पूरे कुश्ती जगत से कि सभी एक हो जाओ। जिस भी बड़े खिलाड़ी, कोच को कोई अवार्ड नहीं मिला है तो उसे कुश्ती जगत की ओर से अवार्ड दिया जाए। फिल्म इंस्ड्रटी भी अपना अवार्ड रख रही है। वे अपने कलाकारों को हर साल अवार्ड देते हैं।

रास्ता रोकने या पीछा करने का केस 2012 का
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बृजभूषण पर जो रास्ता रोकने या पीछा करने का केस है, वह 2012 का है। इसमें शिकायत करने वाली महिला पहलवान ने बताया था कि बृजभूषण ने एक टूर्नामेंट के दौरान उसकी मां से बात की और उसे अपने कमरे में बुलाकर कस कर गले लगाया।

जब महिला पहलवान घर लौटी तो अलग-अलग बहाने से कई बार उसकी मां के नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया। उसने यह भी दावा किया कि बृजभषण की कॉल से बचने के लिए उसे अपना फोन नंबर तक बदलना पड़ा। हालांकि, इन आरोपों को साबित करने के मामले में कोई टेक्निकल एविडेंस नहीं मिले हैं।

रास्ता रोकने या पीछा करने का केस 2012 का

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बृजभूषण पर जो रास्ता रोकने या पीछा करने का केस है, वह 2012 का है। इसमें शिकायत करने वाली महिला पहलवान ने बताया था कि बृजभूषण ने एक टूर्नामेंट के दौरान उसकी मां से बात की और उसे अपने कमरे में बुलाकर कस कर गले लगाया।

जब महिला पहलवान घर लौटी तो अलग-अलग बहाने से कई बार उसकी मां के नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया। उसने यह भी दावा किया कि बृजभषण की कॉल से बचने के लिए उसे अपना फोन नंबर तक बदलना पड़ा। हालांकि, इन आरोपों को साबित करने के मामले में कोई टेक्निकल एविडेंस नहीं मिले हैं।

बालिग पहलवानों के यौन शोषण की बताई जगहों पर आरोपी मौजूद थे

बालिग पहलवानों के केस में पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की। इसमें पुलिस ने पहलवानों के CrPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के आगे दिए बयान को चार्जशीट का प्रमुख आधार माना है। पुलिस ने कहा कि बालिग पहलवानों ने जिस जगह पर उनके साथ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वहां आरोपियों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं।

पहलवानों ने पुलिस को जांच के दौरान सबूत के तौर पर 5 फोटो सौंपी हैं। इसके अलावा और भी डिजिटल सबूत दिए गए, उन्हें पेन ड्राइव में कोर्ट को सौंपा गया है। चार्जशीट में करीब 25 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 7 गवाहों ने पीड़ित बालिग पहलवानों के आरोपों का सपोर्ट किया है। बाकी आरोपियों के पक्ष में बोले हैं। ट्रायल के दौरान इनका क्रॉस एग्जामिनेशन होगा।

पुलिस ने कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया के कुश्ती संघों से उन जगहों की CCTV फुटेज और फोटो देने को कहा है, जहां महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अभी ये नहीं मिले हैं। इनके मिलने पर पुलिस केस में सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

source by DB