Sunday, October 25, 2026
Home देश बालासोर ट्रेन हादसा : बेपटरी यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कोरोमंडल ट्रेन टकराई…233 की...

बालासोर ट्रेन हादसा : बेपटरी यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कोरोमंडल ट्रेन टकराई…233 की मौत..900 घायल

120

बालासोर : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसे में 233 लोगों की मौत हुई, जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बहानगा के पास डिरेल हो गईं। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई।

यह भी पढ़ें :-कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने किया केंद्र के अध्यादेश का समर्थन, कहा- दिल्ली नहीं है पूर्ण राज्य

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि पहले यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डिरेल हुई। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलटे और दूसरी तरफ से आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन की भी कुछ बाोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी से भिड़ गईं। कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गईं।

हेल्पलाइन नंबर…

इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746