नई दिल्ली : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अब उम्मीदवारों को पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) यानी रिटन टेस्ट देना होगा। अभी CEE सबसे बाद में लिया जाता है।
सेना की ओर से कई न्यूज पेपर्स में एनरोलमेंट प्रोसेस में बदलाव की घोषणा करने वाले विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना मध्य फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।
जानें पहले क्या प्रोसेस थी और बदलाव क्या हुआ…
पहले: अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया अलग थी। सबसे पहले उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता था। उसके बाद मेडिकल टेस्ट और फिर आखिर में उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) यानी रिटेन टेस्ट पास करना होता था। फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ट्रेनिंग के लिए चयन होता था।
अब: सूत्रों के मुताबिक, कैंडिडेट्स को सबसे पहले CEE देना होगा। इसके बाद फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा। इस बदली हुई प्रक्रिया का ऑफिशियल नोटिफिकेशन फरवरी के बीच में जारी किया जा सकता है।