Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कबीरधाम ड्यूटी निकले आरक्षक का मिला शव…पढ़े पूरी खबर

ड्यूटी निकले आरक्षक का मिला शव…पढ़े पूरी खबर

99


जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क किनारे एक आरक्षक का शव मिला है।

कवर्धा।

बताया जा रहा है कि आरक्षक कल देर रात ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जिसके बाद आज सुबह ग्रामिणों ने आरक्षक का शव सड़क किनारे देखा। जिसके बाद ग्रामिणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मामला पोड़ी चौकी के कुसुमघटा गांव का है। मृतक आरक्षक का पहचान मिलेश यादव के नाम से हुआ। मिलेश यादव पांडातराई थाना में पदस्थ था, जो कल रात में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। लेकिन आज सुबह ही उनका शव सड़क किनारे मिला। आरक्षक का शव मिलने के बाद आसपास इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।