Bangalore : एयरो इंडिया शो के दौरान बेंगलुरु में बंद रहेंगे नॉनवेज शॉप और रेस्तरां

34

बेंगलुरु : बेंगलुरु में अगले महीने से ‘एयरो इंडिया शो’ की शुरुआत होगी। एयरो इंडिया 13 से 17 फरवरी तक एयरफोर्स स्टेशन येलहंका में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान येलहंका वायु सेना स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में नॉनवेज खाने की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें :-दुर्ग : प्रोग्राम एसोसियेट-एनटीईपी पद का कौशल परीक्षा 6 फरवरी को

बीबीएमपी ने अपने नोटिस में कहा है कि एयरो इंडिया शो के मद्देनजर, आस-पास के इलाके में सभी मीट स्टॉल, नॉनवेज होटल और रेस्तरां बंद रखे जाएं। यहां तक कि चिकन या मछली की दुकानों को भी न खोला जाए। बीबीएमपी का यह आदेश 30 जनवरी से लागू होगा, यानी इसी महीने से सारे नॉनवेट शॉप और रेस्तरां 20 फरवरी तक बंद रहेंगे।