Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर: कलेक्टर ने लिया सुंदरपुर गौठान में लगे जिरेनियम प्लांट का जायजा

सूरजपुर: कलेक्टर ने लिया सुंदरपुर गौठान में लगे जिरेनियम प्लांट का जायजा

45

सूरजपुर/19 जनवरी 2023 : कलेक्टर इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने भैयाथान ब्लाक के सुंदरपुर गौठान में लगाए गए जिरेनियम प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने गौठान में कार्य कर रहे पांच महिला स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

जिरेनियम प्लांट से सुगंधित तेल निकाला जाएगा। सुगंधित तेल प्रति लीटर 10 से 15 हजार रूपए में बिक्री होगी। जिससे आय में वृद्धि होगी। गौठान में लगभग 50 हजार पौधा लगाया गया है। पानी की व्यवस्था की गई है कलेक्टर ने पपीता, मूनगा, केला लगाने निर्देशित किया तथा फेंसिंग लगाने कहा।

कलेक्टर आरा ने गौठान के तालाब का भी अवलोकन किया एवं गहराई करने निर्देशित किया जिससे पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहे। इस दौरान उन्होंने बकरी शेड, मशरूम शेड, मुर्गी शेड में गतिविधियां नियमित संचालित करने निर्देशित किया। इस दौरान आरईएस एसडीओ राजेश कुजूर, उप संचालक पंचायत ऋषभ सिंह, मनरेगा एपीओ डॉ. के एम पाठक सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।