Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर: कलेक्टर एवं सीईओ ने किया खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

सूरजपुर: कलेक्टर एवं सीईओ ने किया खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

120

सूरजपुर/19 जनवरी 2023 : कलेक्टर इफ्फत आरा एव जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने भैयाथान ब्लाक के खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण। उन्होंने किसान के टोकन का अवलोकन किया। कितना रकबा है की जानकारी ली।

कलेक्टर आरा ने टोकन सत्यपित कर धान विक्रय कर चुके किसानों से रकबा समर्पण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने गलत टोकन के काटने एवम लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्धारित किए गए तौल आधार पर ही धान खरीदी करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने विक्रय करने आए किसानों से भुगतान आदि के संबंध में चर्चा की ।किसानों ने भुगतान हो जाने एवं सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है बताया। नियमित भुगतान होने से से किसान बंधु बेहद खुश हैं।

कलेक्टर आरा ने धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी का जांच भी किया। उन्होंने धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी धान को साफ और सुखाकर लाने की समझाईश दी। कलेक्टर स्टेकिंग कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष धान तौल भी कराया एवं तौल सही निर्धारित मापदंड में कराने एवं नोडल अधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।