Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल से जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

राज्यपाल से जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

57

रायपुर, 05 जनवरी 2023 : राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में जैन संवेदना ट्रस्ट रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल को बताया कि जैन मतावलंबियों के आस्था के केन्द्र तीर्थराज सम्मेद शिखर जी में अधिसूचना के माध्यम से इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत पर्यटन और अन्य गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है।

सदस्यों ने कहा कि यह प्रावधान अहिंसामयी सिद्ध क्षेत्र की गरिमा के प्रतिकूल है। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल उइके तथा उनके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और सम्मेद शिखर जी को पवित्र अहिंसा जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित करने हेतु पहल का आग्रह किया। राज्यपाल उइके ने जैन समुदाय के लोगों की बातों को गंभीरता से सुना तथा अपेक्षित सहयोग के लिए प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर गजराज पगारिया, विजय चोपड़ा, महेन्द्र कोचर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।