Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल उइके से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन...

राज्यपाल उइके से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा

71

रायपुर, 05 जनवरी 2023 : राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. रावटे के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न आदिवासी समुदायों (गोंड, धनवार, कोल, कमार, नगरची, सावरा, बैगा, बिंझवार, कोरवा, कोंड, गजवा, नगेसिया, प्रधान, पंडो, धनवा, पाव, धुलिया, भैना, बंधु, कंडरा, हल्बा, भूंइया, उरांव समाज) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल उइके ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे जिलों का दौरा करेंगी और स्थानीय प्रशासन को आदिवासी समुदाय की कठिनाईयों का समाधान करने के निर्देश देंगी।