पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी…की गई इमरजेंसी लैंडिंग

30

नई दिल्ली : दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को अचानक लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने बुधवार दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और 2.25 बजे लौट आई।

बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप की दिक्कत थी। फ्लैप विमान का एक अहम हिस्सा होता है, इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है। अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है। फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी

अहमदाबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6687 को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि रायपुर में दोपहर 12.37 बजे काफी कम थी, इसी वजह से फ्लाइट यहां लैंड नहीं हो सकी। इसी तरह मुंबई से रायपुर आ रही फ्लाइट AIC 651 को नागपुर में लैंड कराया गया।

ढाका से कोलकाता आ रही इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट पर रगड़ खा गई। इसकी वजह से जहाज का निचला हिस्सा डैमेज हुआ है, लेकिन यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इस एयरबस A321 में 200 यात्री सवार थे। इंडिगो के अफसरों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच करा रहे हैं।