Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बिजली बिल वसूली व समस्या निवारण शिविर

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बिजली बिल वसूली व समस्या निवारण शिविर

158

कोरबा/कटघोरा।

बिजली बिल वसूली व समस्या निवारण में कटघोरा संभाग के अंतर्गत कटघोरा पोड़ी उपरोड़ा एवं पाली विकासखंड में विभिन्न ग्रामों में बिजली बिल संबंधी समस्या का निवारण हेतु शिविर लगाया गया।
एवं पाली में 6, पोड़ी में 5 एवं कटघोरा में 4 इस प्रकार कुल 15 शिविर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर संपन्न किया गया। जिसमें बिजली बिल निधि 78 समस्याओं को त्वरित निपटारा करते हुए 63 आवेदकों के बिल में आवश्यकता अनुसार 7 नग मीटर की शिकायत को दूर कर एवं 2 नग नया मीटर कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।

श्री पीएल सिदार अधीक्षण यंत्री के नेतृत्व में एवं श्री आर के चौहान कार्यपालन यंत्री के मार्गदर्शन में बिजली के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। एवं त्वरित शिकायत निपटारा कर रहे हैं। आम उपभोक्ता शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
तथा उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित निपटारा में उपभोक्ताओं में खुशी व्याप्त हैं।