Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा:युवक ने जंगल से...

महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा:युवक ने जंगल से लकड़ी काटकर बना लिए फर्नीचर, दबिश देने गई टीम पर किया हमला

119

वन विभाग की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। उसने पहले तो टांगी लेकर महिल रेंजर को दौड़ाया। इसके बाद दूसरे वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। बताया गया है कि वन विभाग की टीम उसके घर में दबिश देने गई थी। जिसके बाद यह घटना हुई है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का हैं।

वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वे डिप्टी रेंजर रवि कुमार जगत, वनकर्मी अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेंद्र कुमार देवांगन, क्षेत्र रक्षक नंदकिशोर सिंह, अरविंद बंजारे, चौकीदार शिवकुमार यादव के साथ ग्राम करवा पहुंचीं थी।

मंगलवार को वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर में दबिश दी। इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बने फर्नीचर मिले। इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में भरवा रहे थे। इसी बीच राजू पात्रे वहां पहुंच गया
वनकर्मियों ने उसे वारंट दिखाया। इसे राजू ने फाड़ दिया। इसके बाद उसने आंगन में रखी टांगी से रेंजर पर हमला करने की कोशिश की। उन्हें दौड़ाया। मगर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच उसने डिप्टी रेंजर रवि कुमार और अरविंद के साथ मारपीट की है। इस बीच दूसरे वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।