Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा SECL प्रबंधन पर दर्ज हुआ अपराध,मौत के लिए माना जिम्मेदार,नामजद होंगे आरोपी

SECL प्रबंधन पर दर्ज हुआ अपराध,मौत के लिए माना जिम्मेदार,नामजद होंगे आरोपी

167

कोरबा//पम्प खलासी से सायलो में बंकर के पास कोयला अनलोडिंग का कार्य कराने के दौरान हुए हादसे में हुई मौत के मामले में जांच उपरांत एसईसीएल प्रबंधन को मौत का जिम्मेदार पाया गया है। प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। घटना रजगामार परियोजना में हुई थी जहाँ राधेश्याम नारायण कुमार साहू 52 वर्ष निवासी ओमपुर की 5 जुलाई को सायलो के बंकर से कोयला लोड करवाते वक्त पूरा बंकर सहित कोयला गिर जाने से दबकर मौत हो गयी थी। पुलिस ने एसईसीएल प्रबंधन की लापारवाही के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर सूचक अमित कुमार साहू की रिपोर्ट पर धारा 287, 304 (ए) भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। जल्द ही अधिकारी/जिम्मेदार कर्मी नामजद होंगे।