नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,04,463 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 32,282 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,745 हो गई। इन 12 मामलों में वे आठ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।.







