पेट्रोल, डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टला

66

नई दिल्ली : सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बगैर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टाल दिया है. सरकार इस फैसले को लागू करने के लिए उद्योग समुदाय को अधिक समय देने की कवायद के तौर पर यह कदम उठाया है.