Thursday, October 8, 2026
Home देश चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन आज भी जारी,...

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन आज भी जारी, मंगलवार को कई सांसद हिरासत में लिए गए

13

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी आज विपक्षी दलों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को भी विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था।

दीपका खदान में बड़ा हादसा: 2 करोड़ का डंपर आग की चपेट में, इंजन से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विपक्षी दलों के सांसदों को संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया। इसके बाद सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया।

वहीं, मंगलवार को हुए घटनाक्रम को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। आयोग की ओर से कहा गया कि राजनीतिक दलों के निर्वाचन आयोग की ओर मार्च के दौरान मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि कुछ सांसद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से मुलाकात करना चाहते हैं। हालांकि, आयोग के मुताबिक मंगलवार शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था।

INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए खरगे देंगे लंच

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज दोपहर 1:45 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना में INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए लंच का आयोजन करेंगे। इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

कोरबा : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ FIR से कांग्रेस नाराज

आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके साथ कई सांसद भी मौजूद थे। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहीं भी जबरदस्ती नहीं घुसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी और अपनी लड़ाई अंत तक जारी रखेगी।