कोरबा-कटघोरा।।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग (CSPDCL) जिले के कटघोरा जोन में कार्यपालन अभियंता सुरेश कुमार ठाकुर का आखिरकार भानुप्रतापपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।
विवादित अधिकारी के कार्यशैली से कटघोरा के आमजन मानस खासे नाराज थे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री स्थानीय ठेकेदार फरीद खान द्वारा ,विवादित अधिकारी का पुरजोर विरोध करते हुए आला अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता के कार्यशैली से अवगत कराया गया था। जिस पर विधुत वितरण विभाग के प्रबंध निदेशक ने सज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की।
सेट प्रीतम जैकब अब कटघोरा जोन के नए कार्यपालन अभियंता होंगे।




