Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ पति-पत्नी और वो… गैर मर्द के साथ था अवैध संबंध : BF...

पति-पत्नी और वो… गैर मर्द के साथ था अवैध संबंध : BF ने धारदार हथियार से कर दी पति की हत्या : इलाके में फैली सनसनी…

388

पति-पत्नी और वो… गैर मर्द के साथ था अवैध संबंध : BF ने धारदार हथियार से कर दी पति की हत्या : इलाके में फैली सनसनी…


जांजगीर चाम्पा।।

दिल दहला देने वाली वारदात अब छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में भी सामने आई है। यहां पत्नी के प्रेम में अंधे हुए एक युवक ने उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना इतनी खौफनाक थी कि जिसने भी सुना, सन्न रह गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव का है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

गांव के रहने वाले अमरनाथ केंवट की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल तब आया जब उसकी पत्नी ईश्वरी केंवट की मुलाकात युवराज निषाद नाम के युवक से एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई। करीब आठ माह पहले शुरू हुआ यह प्रेम-प्रसंग जल्द ही खतरनाक मोड़ ले गया। दोनों का रिश्ता इस कदर गहराया कि ईश्वरी अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई और चार महीने तक उसके साथ रही। इसी दौरान पति की हत्या की साजिश रची गई। चार दिन पहले ईश्वरी अचानक वापस अपने गांव लौटी और पति के साथ रहने लगी। लेकिन यह लौटना सिर्फ एक योजना का हिस्सा था।

प्लान के मुताबिक ईश्वरी ने अपने प्रेमी युवराज को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर अमरनाथ केंवट की गैंती से बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पत्नी की आंखों के सामने ही प्रेमी ने उसके पति को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद प्रेमी युवराज मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी प्रेमी युवराज निषाद और महिला ईश्वरी केंवट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गैंती भी बरामद कर ली है।