Sunday, October 25, 2026
Home देश CUET PG 2022 Result: कल जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम

CUET PG 2022 Result: कल जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम

59

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेसी द्वारा 26 सितंबर की शाम 4 बजे CUET PG 2022 परीक्षा के Result को जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा. इस बाबत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सूचना दी है.

पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी परीक्षा में भाग लिया था वे अधिाकारिक वेबसाइट पर कल शाम 4 बजे के बाद अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. एम जगदीश कुमार ने रिजल्ट को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं.

सीयूईटी पीजी एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे. इन प्रश्नों को पार्ट ए और पार्ट बी में बांटा गया था. इन 100 सवालों में लैंग्वेज काम्प्रिहेंशन, वर्बल एबिलिटी, सामान्य ज्ञान, अवेयरनेस, कंप्यूटर बेसिक और लॉजिकल रिजनिंग से संबंधित प्रश्न थे. पार्ट ए में 25 सवाल और पार्ट बी में 75 सवाल पूछे गए थे. वहीं एनटीए द्वारा सीयईटी यूजी फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद संभावना है कि सीयूईटी पीजी रिजल्ट को भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट के लिंक के वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
होमपेज पर आपको CUET PG Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
अब लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें.
अब आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
रिजल्ट को अब चेक या डाउनलोड कर लें.

सीयूईटी परीक्षा का मकसद
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा देशभर की 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व अन्य डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा का आयोजन किया गया था. देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले सीयूईटी यूजी परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर दिया जाएगा.