Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पास्को एक्ट के अंतिम सुनवाई से पहले युवक ने लगाई फांसी...

कोरबा// पास्को एक्ट के अंतिम सुनवाई से पहले युवक ने लगाई फांसी …

441

पास्को एक्ट के अंतिम सुनवाई से पहले युवक ने लगाई फांसी : मानिकपुर चौकी क्षेत्र की घटना…



कोरबा।।


कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना SECL अंबेडकर भवन के पीछे की एक बस्ती की है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतीश बेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक के माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब मां घर लौटी तो बेटे को फंदे पर झूलता देख सन्न रह गई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।


मृतक की मां ने बताया कि उनकी साड़ी से बेटे ने फांसी लगाई है। उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है, उसके खिलाफ साजिश रची गई थी। जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया है। वो चाहती है कि इस मामले में जांच हो और सतीश के मौत का वास्तविक कारण सामने आए। सतीश की मां ने बताया कि सुबह उनका बेटा कह रहा था कि वह मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने के बाद कोर्ट जाएगा, जिससे सब ठीक हो जाएगा।

वहीं सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया और उनसे भी जांच कराई गई है।