Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच मोबाइल में बात कर रहे...

तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच मोबाइल में बात कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली : युवक की मौत….

307

तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच मोबाइल में बात कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली : युवक की मौत….



धमतरी।।

शहर से लगे ग्राम भटगांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के वक्त धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश हो रही थी। इसी दौरान रोहित अपने घर के बाहर निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था कि अचानक तेज झटका लगा और वह गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसे के वक्त मोबाइल में बिजली का प्रभाव या आसमान से गिरी बिजली की लहर के संपर्क में आने की आशंका है, जिससे करंट जैसा झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।