Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ डबल मर्डर से दहला जिला : घर मे मां बेटी की हत्या…

डबल मर्डर से दहला जिला : घर मे मां बेटी की हत्या…

642

डबल मर्डर से दहला जिला : घर मे मां बेटी की हत्या…

 रायगढ़।।

जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सौरा (45) और पूर्णिमा सौरा (24) के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

दूसरी बेटी जब घर पहुंची तो देखी लाश

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सौरा (18) डांस कॉम्पिटिशन के लिए अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। आज सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो दोनों की लाश देखी।