Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान….

कोरबा// अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान….

454

अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…

कोरबा।।

कोरबा में शनिवार में दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया रेलवे समपार फाटक के पास एक अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी।

लोको पायलट के मुताबिक, युवक पटरी के किनारे चल रहा था। उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया और गाड़ी की रफ्तार भी कम की। लेकिन युवक ने अचानक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। हादसे के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी गई और स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई।

मृतक की उम्र करीब 25-27 साल की है। वह जींस और शर्ट पहने हुए था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे आरपीएफ पुलिस ने घटना की जानकारी चांपा जीआरपी पुलिस को दी। युवक की पहचान के लिए उरगा थाना पुलिस गांव के कोटवारों के जरिए मुनादी करवा रही है। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी उसकी फोटो शेयर की जा रही है।

घटनास्थल सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास है। आगे की कार्रवाई के लिए पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से जीआरपी पुलिस के आने का इंतजार किया गया। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।