मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

133

नई दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। राजू 58 वर्ष के थे और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीते काफी समय से भर्ती थे। लेकिन बुधवार सुबह अचानक ही उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान को दिया। उनके परिवार ने कॉमेडियन के निधन की खबर की पुष्टि की है। बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले 41 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। इन दिनों अस्पताल में क्या कुछ हुआ? आइए आपको बताते हैं।

यस बैंक की कमान संभालेंगे RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त की सुबह जिम में एक्सरसाइज करने के कुछ समय बाद ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टर्स की एक पूरी टीम राजू श्रीवास्तव को अपनी निगरानी में लिए हुए थी। सबसे पहले उनके सिर का सीटी स्कैन कराया गया, जिससे पता चला कि उनके दिमाग के एक हिस्से में सूजन है। इसके बाद से ही कॉमेडियन वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, इस बीच उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार की कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी, जिस वजह से तमाम फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।